पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवाहर बाल भवन: बच्चों ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर| जवाहर बाल भवन में संचालित संडे क्लब में रविवार काे अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं वन्य प्राणी संरक्षण विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान बच्चों ने वरिष्ठ रंगकर्मी केजी त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थियेटर गेम के माध्यम से बाॅडी मूवमेन्ट सीखा। वहीं दूसरी ओर बच्चों ने चार समूहों महिला सशक्तीकरण एवं वन्य प्राणी संरक्षण विषय पर प्रस्तुति दी। इसमें बच्चों ने कामकाजी महिलाओं का कार्य के प्रति समर्पण, महिला-पुरुष समानता पर बेहतरीन एवं सार्थक संदेश दिया। इसी क्रम में बच्चों ने बाल साहित्यकार अरविन्द शर्मा द्वारा लिखित नुक्कड़ नाटक हम जंगल के रक्षक का मंचन किया। इस दौरान बच्चों ने जंगल को बचाने और पेड़ों के महत्व से लाेगाें काे रूबरू कराया।
खबरें और भी हैं...