पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Jci Burnt Holi Of Narcotics Did Not Take Oath To Intoxicate

जेसीआई ने जलाई नशीले पदार्थों की होली, नशा नहीं करने ली शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेसीआई ने घंटाघर स्थित रामभक्त हनुमान मंदिर के सामने शाम 6 बजे नशीली पदार्थों की होली जलाकर नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। जेसीआई के अध्यक्ष नागेश वालंजकर ने कहा संस्था द्वारा वर्ष भर समाजसेवा एवं युवाओं को संस्कारित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्षो से जेसीआई होली दहन के दिन नशीले पदार्थो की होली का दहन करता है और संदेश देकर आम जनता से अनुरोध करता है कि किसी भी प्रकार नशा मौत का कारण होता है अत: हम नशीले पदार्थो का सेवन न करें। कार्यक्रम में खंडवा जेसीआई के जेसीआई अध्यक्ष नागेश वालजंकर, रणवीर सिंह चावला, अनिल बाहेती, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा, सिद्धार्थ मेहता, मनोज शाह, संजय दुबे, आशीष चटकले, धर्मेंद्र जोहरी, भानुभाई पटेल, अक्षत अग्रवाल, विनीत सकरगाए, प्राणेश बजाज, मंगलेश तोमर, लोकेंद्र गौड़, मनीष अग्रवाल, रितेश चौहान, वरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में जेसीआई ने नशीले पदार्थ की होली जलाई।
खबरें और भी हैं...