- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Jd Sent Fake Marksheet To 11th Student Jd Sent Notice To New Ayush International School Management
11वीं की छात्रा को फर्जी मार्कशीट दी, नव आयुष इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन को जेडी ने भेजा नोटिस
एयरपोर्ट रोड क्षेत्र के नंदन नगर स्थित नव आयुष इंटरनेशनल स्कूल द्वारा 11वीं की छात्रा को फर्जी मार्कशीट बना उस पर फर्जी सील लगाकर दिए जाने के मामले में अब संयुक्त संचालक ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। फर्जी मार्कशीट दिए जाने को लेकर एक और बात सामने आई है कि इस स्कूल के पास बिल्डिंग है। इसने पास ही स्थित होली क्रॉस हायर सेकंडरी स्कूल की मान्यता का फायदा उठाकर अपने परिसर में ही छात्रों की पढ़ाई शुरू करवा दी। बाद में परीक्षा दिलवाकर मार्कशीट देते थे।
एक की बिल्डिंग तो दूसरे की चल रही मान्यता
नव आयुष इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने अपनी स्कूल बिल्डिंग का फायदा उठाकर विद्या पैलेस के होली क्रॉस स्कूल की 12वीं तक की मान्यता का सहारा लिया। इसके बाद दोनों स्कूलों की जुगलबंदी से छात्रों की पढ़ाई कराई जाने लगी। छात्र एडमिशन होली क्रॉस स्कूल के नाम पर लेते और पढ़ाई नव आयुष स्कूल में करते। इसके बाद उन्हें मार्कशीट भी होली क्रॉस स्कूल की मिल जाती। लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने बताया कि इस मामले में स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया है। इसमें स्कूल प्रबंधन के मान्यता के साथ ही अन्य सभी दस्तावेजाें की भी जांच की जाएगी।