जेईई मेन : एप्लिकेशन सबमिट करने आज आखिरी दिन
सिटी रिपोर्टर। देश के 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जीएफटीआई में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई मेन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक कर सकते हैं। इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई थी। लेकिन एनटीए ने नए शेड्यूल के अनुसार तारीख बढ़ाकर 12 मार्च किया गया। जहां आप शाम 5 बजे तक फॉर्म व रात 11:50 तक फीस जमा करा सकते हैं।
13 से 16 मार्च तक करा सकेंगे आवेदन में सुधार
शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन ऑनलाइन एक्जाम 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को होंगे। जिसका रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा। साथ ही आवेदन में सुधार 13 से 16 मार्च तक कराया जा सकेगा। जेईई मेन जनवरी और जेईई मेन अप्रैल के मार्क्स के आधार पर रैंक लिस्ट जारी होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। 2.50 लाख स्टूडेंट्स का चयन जेईई एडवांस में बैठने के लिए होगा। जेईई मेन 2020 परीक्षा के बाद रैंकिंग तय की जाएगी।
जेईई एडवांस: ऑनलाइन आवेदन 1 मई से
जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सुबह 10 बजे से कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 मई को शाम 5 बजे तक रहेगी। जेईई एडवांस के लिए आवेदन 3 हिस्सों में रहेगा। पहले हिस्से में बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा, दूसरे में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और तीसरे में फीस जमा होगी।