पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Jee Mains Applications Closed Reform Process Will Start From Today

जेईई मेन्स के आवेदन बंद, आज से सुधार की प्रक्रिया होगी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर। 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जेईई मेन्स एग्जाम में एंट्रेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन एनटीए ने नए शेड्यूल के अनुसार तारीख को बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया था।

अब 13 से 16 मार्च तक जेईई मेन्स आवेदन में सुधार कराया जा सकेगा। जेईई मेन्स जनवरी और अप्रैल के मार्क्स के आधार पर रैंक लिस्ट जारी होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। 2.5 लाख स्टूडेंट्स का चयन जेईई एडवांस में बैठने के लिए होगा। जेईई मेन्स ऑनलाइन एग्जाम 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को होंगे। रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा।
खबरें और भी हैं...