- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Just A Hundred And Fifty Meters Away From The Police Station Three Youths Killed The Crook By Walking With Knives In Broad Daylight
थाने से महज सवा सौ मीटर दूर...तीन युवकों ने िदनदहाड़े चाकुओं से गोदकर बदमाश को मार डाला
भास्कर संवाददाता | इंदौर. जूनी इंदौर थाने से सवा सौ मीटर दूर ब्रिज के नीचे बुधवार दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर चाय का ठेला लगाने वाले पुराने बदमाश की हत्या कर दी। वह पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाशों के हुलिए हैं। पुलिस ने एक को पकड़ लिया है। दुकान के सामने गाली-गलौज करने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ था। जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम मुकेश चौहान (45) था। वह वीर सावरकर नगर में रहता था और जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे चाय का ठेला लगाता था। दोपहर 3.30 बजे सोनू मालवीय नाम का बदमाश उसकी दुकान के सामने गाली-गलौज कर रहा था। इस पर मुकेश ने उसे डंडे से पीट दिया। आक्रोशित सोनू अपने दो साथियों को बुला लाया। तीनों ने मुकेश के सिर, कंधे, पेट व पैर में 13 के करीब वार किए। शेष|पेज 9 पर