पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Kailash Nagar Holi Milan Celebration Eradicates Heartburn Holi Festival Pt Dongre

कैलाश नगर... होली मिलन समारोह : दिलों से बैर मिटाता है होली का त्योहार- पं. डोंगरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | होली एक ऐसा त्योहार होता है, जिसमें गरीब-अमीर एक ही दरी पर बैठकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। यह त्योहार गिले-शिकवे भी मिटा देता है। यह बात पं. कैलाश चंद डोंगरे ने होली मिलन समारोह में कही। कैलाश नगर में गुरुवार रात 8 बजे कॉलोनी के लोगों ने एकत्रित होकर होली मिलन समारोह में भाग लिया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, कैलाश महाजन, दीपक पंवार, गणेश पालीवाल, सुरेश लोधे, रमेश यादव, राधेश्याम सोनी, दिलीप सज्जन, जवा सिंग, रामचंद मंडलोई, एलएल वर्मा, मन्नु रायकवार, विजय डोंगरे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...