भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा
भोपाल| नगर में बुधवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कथा के लिए बुधवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जो वार्ड 9 स्थित दुर्गा मंदिर से औद्योगिक क्षेत्र स्थित उनकी मिल कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर आगे-आगे चल रही थी। सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भागवत कथा का शुभारंभ किया।