पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Kalchuri Jaiswal Samaj39s Two Day National General Assembly From Today Tomorrow Will Be Introduction Conference

कलचुरी जायसवाल समाज का दो दिनी राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से, कल होगा परिचय सम्मेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मप्र कलचुरी जायसवाल समाज द्वारा दो दिनी राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार व रविवार को किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा।

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा प्रवक्ता अभिषेक चौकसे एवं भरत जायसवाल ने बताया महाधिवेशन में सभी पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, समाज के निर्धन परिवारों को डिजिटल इंडिया से जोड़ते हुए नई तकनीक से अवगत कराना, कन्या भ्रूण पर समाज बंधुओं को जागरूक करना सहित कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शनिवार को सुबह के सत्र में गुमाश्ता नगर स्थित अक्षत गार्डन में कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी। दोपहर 3.30 बजे से महासभा की बैठक होगी। इसमें कई सामाजिक मुद्दे और कुरीतियों पर चिंतन व मनन किया जाएगा। शाम 7 बजे से फाग महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं रविवार को दस्तूर गार्डन में शपथ विधि समारोह होगा, जिसमें अशोक जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे से परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। बहुरंगी स्मारिका का विमोचन भी होगा। सम्मेलन के लिए 550 युवक-युवतियों की प्रविष्टियां आई हैं।

सर्वजाति वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 मार्च को

इंदौर| ओम साईंराम विवाह समिति द्वारा 29 मार्च को संतोष सभागृह में छठा एक दिनी सर्वजाति वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी हिंदू जाति के प्रत्याशी शामिल होंगे। इसमें ज्यादा आयु वाले, तलाकशुदा व विधवा-विधुर भी शामिल होंेगे। सम्मेलन में जो युवतियां मंच से अपना परिचय देंगी, संस्था द्वारा उन्हें उपहार दिया जाएगा। संस्था के पास अभी तक 400 से अधिक युवक-युवतियों की प्रविष्टियां आ चुकी हैं।कार्यक्रम के दौरान सभी को पौधारोपण करने व पानी की फिजूलखर्ची रोकने की शपथ दिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...