कमलनाथ ने अमित शाह को पत्र लिखा
राज्यपाल ने सीएस-डीजीपी को बुलवायाभोपाल | बेंगलुरू में रखे गए और दिल्ली से आने वाले भाजपा विधायकों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल ने शनिवार को मुख्य सचिव एसआर मोहंती और डीजीपी विवेक जौहरी को बुलवाया। कानून-सुरक्षा के विषयों पर बात की। मुख्य सचिव नेे राज्यपाल काे विधायकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कराया गया है।
कमलनाथ ने अमित शाह को पत्र लिखा
भोपाल | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि वे बेंगलुरू में ‘बंधक’ बनाकर रखे गए कांग्रेस के 22 विधायकों को सुरक्षित भेजने के मामले में अपनी शक्तियों का उपयोग करें। नाथ ने पत्र में तीन मार्च से शुरू हुए घटनाक्रमों का सिलसिलेवार ब्याैरा भी दिया है।
कांग्रेस ने विधायकों को जारी किया व्हिप
भोपाल | कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बजट सत्र में पूरे समय विधानसभा में उपस्थित रहने और मतदान की स्थिति में सरकार के पक्ष में मत देने के लिए व्हिप जारी कर दिया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक व संसदीय कार्यमंत्री डाॅ. गोविंद सिंह ने शनिवार को एक थ्री लाइन व्हिप जारी कर विधायकों को पाबंद किया है।
सत्र से पहले कैबिनेट की औपचारिक बैठक आज
भोपाल | विधानसभा के 16 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के पूर्व रविवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की औपचारिक बैठक होगी। इसमें राज्यपाल के अभिभाषण, कोरोना से निपटने के उपाय आदि पर चर्चा होगी। अध्यक्ष प्रजापति सदन आने वाले हर व्यक्ति को कोराेना से बचाव के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा देने का कह चुके हैं।