- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Kareena Virus No Big Programs Will Bring Panchami In Bastia Till Evening
काेराेना वायरस : नहीं हुए बड़े कार्यक्रम लाेगाें ने बस्तियाें में शाम तक मनाई पंचमी
रंग पंचमी के रंग में शनिवार सुबह से शाम तक लाेग रंगे नजर अाए। सबसे अधिक उत्साह बच्चाें में दिखाई दिया। काेराेना वायरस से बचाव के लिए इस बार शहर में राधा-कृष्ण फाग यात्रा नहीं निकाली गई। सामूहिक रूप से किसी स्थान पर बड़े कार्यक्रम भी नहीं हुए।
वहीं काॅलाेनियाें अाैर बस्तियाें में लाेग सुबह से शाम तक पंचमी के रंगाें में रंगे। लाेगाें ने एक-दूसरे काे रंग लगाया अाैर हाेली के गीताें पर झूमे। शहर की काॅलाेनियाें में भी पंचमी पर सामूहिक रूप से पंचमी मनाने से लाेग बचे। अधिकांश स्थानों पर एक ही परिवार के बच्चे अापस में एक-दूसरे काे रंग लगाते दिखाई दिए। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। युवाअाें की टाेली बाइक पर घूमकर अपने मित्राें अाैर परिचिताें के घर पहुंचीं अाैर पंचमी की शुभकामनाएं दी। बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
शाम करीब 5 बजे तक अलग-अलग क्षेत्राें में लाेग पंचमी मनाते दिखाई दिए।
मूकबधिर छात्र-छात्राअाें ने रंग-गुलाल से खेली हाेली, जीवन में घाेली मिठास
सिंधी काॅलाेनी क्षेत्र में पंचमी पर छाेटे-छाेटे बच्चाें ने एक-दूसरे काे रंग लगाकर त्याेहार मनाया।
महिला मंडल : गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
भूमिजा आनंद नगर महिला मंडल ने होली मिलन समाराेह किया। इसमें तेजस्विनी महिला मंडल, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल, कावेरी विहार महिला मंडल सहित अन्य मंडलाें ने मिलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंजू यादव, मनोरमा गुप्ता, चारू टूटेजा, पुष्पा टुटेजा, रेखा पवार, मीना यादव, रीना यादव, माया महेश्वरी, ममता उपाध्याय, माया राठौर, सत्यवती श्रीवास्तव, वंदना श्रीमाली, माया शरावती, संतोष अनन्यास, निर्मला करोड़ी, अर्चना यादव, सुधा यादव, रजनी बोराणा, अंजलि चौहान, किरण दुबे, गायत्री सैनी, रश्मि गुप्ता, वंदना साहू, छाया ठाकुर, रजनी चंदानी, माया मोरे, रंजना, भूमि टूटेजा, दीक्षा टूटेजा, रश्मि शरण, ज्योति वर्मा, सुनीता भावसार, स्वाति जोशी, हंस मुखी जोशी, नीतू शुक्ला शामिल हुईं।
इधर, छात्रावास में मनाई पंचमी
महिलाअाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर रंग पंचमी मनाई।
खंडवा | लाल चाैकी स्थित मूकबधिर छात्रावास में शनिवार काे खूब रंग गुलाल उड़ा। यहां निवासरत 54 मूकबधिर छात्र-छात्राअाें ने एक-दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाकर रंगपंचमी मनाई। उनकी इस खुशी में छात्रावास अधीक्षिका अंजलि शिंदे, सहायक परियाेजना समन्वयक राजपूत, राकेश काकड़े व छात्रावास का पूरा स्टाफ शामिल हुअा। अधीक्षिका शिंदे ने बताया काेराेना वायरस के चलते स्कूलाें में अनिश्चितकालीन अवकाश घाेषित हाे जाने से 15 मार्च काे छात्रावास के सभी बच्चाें काे उनके घर पहुंचाया जाएगा। एक दिन पहले पंचमी के िदन बच्चाें ने छात्रावास परिसर में खुशी-खुशी हाेली खेली अाैर एक-दूसरे काे गुलाल लगाया।