पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Kashmir Is Not Just For The Plaintiffs But Also For Adventure Sports

कश्मीर सिर्फ वादियों के लिए नहीं, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

summer destinations

जम्मू में बनाएंगे ट्राइबल म्यूजियम

{नागेन्द्र सिंह ने बताया- भोपाल में ट्राइबल म्यूजियम विजिट करने का मौका मिला। जनजातियों की परंपराओं को संरक्षित करने का यह अनूठा तरीका है। जम्मू में भी हम मप्र के ट्राइबल म्यूजियम की तर्ज पर जम्मू और कश्मीर की बकरवाल, डोगरा और गुर्जर जनजातियों की परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने के लिए ट्राइबल म्यूजियम तैयार करेंगे। पिछले साल 1.50 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे।

जम्मू सिर्फ बर्फीली वादियों, मंदिरों और डल झील के लिए नहीं, फ्रेंच आर्किटेक्चर देखने भी जाएं

{मुबारक मंडी: मुबारक मंडी महल की वास्तुकला में राजस्थानी, मुगल और यूरोपीयन शैली का समन्वय देखा जा सकता है। इस महल का इतिहास लगभग 150 वर्ष पुराना है। यह महल डोगरा राजाओं का शाही आवास था, जिसे राजा रंजीत देव ने 1750 में बनवाया था।

{अमर महल: 1890 में बने इस महल का आर्किटेक्चर फ्रांसीसी है। इसे राजा अमर सिंह ने बनवाया था। तवी नदी के किनारे बने इस महल को अब म्यूजियम बना दिया गया है। अमर महल का खास आकर्षण 120 किलो वजनी सोने का सिंहासन है, जिस पर किसी समय राजा अमर सिंह बैठा करते थे।

{पदरी पास: भद्रवाह से 41 किमी. दूर चंबा नेशनल हाईवे पर पदरी पास है, जहां सर्दियों में स्नो स्कीइंग करते हैं। गर्मियों में यह पैरा ग्लाइडिंग के लिए परफेक्ट है। रावी नदी पर क्रूज बोट, केनोइंग का लुत्फ भी लिया जा सकता है।

{भद्रवाह: जम्मू शहर से 200 किलोमीटर दूर यह जगह ‘मिनी कश्मीर’ कहलाती है। यहां की खूबसूरत वादियों की खासियत यह है कि यहां दूर-दूर तक आपको मकान नजर नहीं आएंगे। यहां के पाद्री सिओज, जनट्रॉन और रोसारिया प्वाइंट्स पर ईको एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। यहां की जय, केलार, ब्लेईसा, चिंटा और चिराला घाटियों में ट्रेकिंग और कैम्पिंग कर सकते हैं।

भारत के ज्यादातर लोग जम्मू-कश्मीर सिर्फ वादियों की सैर करने या धार्मिक स्थलों के लिए जाना चाहते हैं। जबकि जम्मू में आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं, फ्रेंच आर्किटेक्चर देख सकते हैं और मिनी-कश्मीर घूमने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। बेहद जरूरी है कि जम्मू जाने के पहले भद्रवाह, अमर महल, पादरी पास और मुबारक मंडी जैसे मस्ट विजिट स्पॉट्स को ट्रिप में जरूर प्लान करें।

जम्मू पर्यटन निदेशालय के सीईओ नागेन्द्र सिंह जामवाल ने हाल ही में एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों के बातचीत में यह बताया। उन्होंने जम्मू के लिए विशेष टूर पैकेज प्लान किए हैं। भद्रवाह, पदरी पास और अमर महल जैसी कुछ जगहें ऐसी हैं जहां अक्सर सैलानी नहीं जाते, लेकिन ये बेहद खूबसूरत और महत्वपूर्ण हैं।
खबरें और भी हैं...