कटरीना ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
संसद में जाति के आधार पर जनगणना की मांग
नई दिल्ली | लोकसभा में सांसदों ने जाति के आधार पर जनगणना की मांग की है। जदयू, बीजद, एनसीपी के सांसदोंं के मुताबिक इससे कमजोर वर्ग के लोगों की सही संख्या पता चलेगी और उनके कल्याण की योजना तैयार हो सकेगी। सांसदों ने कहा कि 1921 के बाद देश में ओबीसी के लोगों की गणना नहीं हुई है। -पढ़ें पेज 15
एथेंस | पूर्व जज कटरीना सकेलारोपाउलो ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। वे ग्रीस में 1974 में लोकतंत्र लौटने के बाद आठवीं राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। कोरोनावायरस की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में 1000 की जगह केवल सौ मेहमान ही पहुंचे।