पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsood News Mp News Kavya Rangoli Sakhi Sansar 27 Women Honored With 39nari Ratna Samman39 Also Released The Book

काव्य रंगोली सखी संसार... 27 महिलाओं को ‘नारी रत्न सम्मान’ से किया सम्मानित, पुस्तक का विमोचन भी किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | अंतरराष्ट्रीय संस्था काव्य रंगोली सखी संसार इकाई के तत्वावधान में गौरीकुंज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 27 महिलाओं को ‘नारी र| सम्मान’ से सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस समारोह में संघर्षरत एवं प्रय|शील महिलाएं नाम की किताब का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक देवेंद्र वर्मा ने गौरीकुंड सभागृह में उपस्थित 600 महिलाओं का सम्मान शाल-श्रीफल भेंटकर किया। सम्मानित महिलाओं में सीता जोशी नागपुर, कमला रावत, संतोष बंसल, अनीता पिल्ले, भारती पाराशर, अनीतासिंह चौहान ,किरण शर्मा, प्रमिला शर्मा, उषा तिवारी, हर्षा जिंदल, लीना भारद्वाज, कल्पना गढ़वाल, रजनी शर्मा, जयश्री तिवारी, राजमाला आर्य, मधुबाला शेलार, शहनाज अंसारी बुरहानपुर, संगीता सोनवणे, प्रतिमा अरोरा, मनीषा पाटिल, पिंकी राठौर, अनीता पाराशर, स्वप्निल जैन, प्रियंका मालवीया, वैशाली आनंद इंदौर, अर्चना कटारे शहडोल, कविता शरद, दीपमाला पांडे शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...