पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Kevin39s Half Century Dy Patil Academy In Mumbai Semi Finals

केविन का अर्धशतक, डीवाई पाटिल अकादमी मुंबई सेमीफाइनल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

डीवाई पाटिल अकादमी मुंबई लगातार तीसरी जीत के साथ फेथ कप डे/नाइट टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। उसने पूल के अंतिम लीग मुकाबले में रैन स्टार को दो विकेट से हराया। इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज केविन अल्मेडिया रहे, जिन्होंने 53 रनों की शानदार पारी खेली।

फेथ क्रिकेट क्लब मैदान रातीबड़ पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में रैन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। इसमें वैभव ने 48 तथा दीपक पूनिया ने 34 रनों की पारी खेली। हर्षित कौशिक ने 17 रनों का योगदान दिया। डीवाई पाटिल अकादमी की ओर से अर्जुन तेंडुलकर ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान इकबाल अब्दुल्ला को भी दो सफलता मिली। सुबोध भाटी, मुकेश चौधरी और अमन खान के हिस्से एक-एक विकेट आए। जवाब में डीवाई पाटिल अकादमी ने जरूरी रन 19.5 ओवर में आठ विकेट पर बनाए। इसमें केविन अल्मेडिया और अमन खान ने पहले विकेट की साझेदारी में 86 रन जोड़े। केविन ने 39 गेंदों में 53 तो अमन ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए। अर्जुन तेंडुलकर की इस टूर्नामेंट में पहली बार बल्लेबाजी आई। वे सात गेंदों में एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। सरफराज ने अविजित 16 रन बनाए। रैन स्टार की ओर से वैभव ने तीन विकेट लिए। सुनील दलाल और हर्षित को दो-दो विकेट मिले। केविन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें भाेपाल डिवीजन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असद बेग और पूर्व क्रिकेटर रियाजउद्ीन ने पुरस्कृत किया।

अर्जुन तेंडुलकर (बाएं) और सरफराज खान रन लेते हुए।

सेमीफाइनल लाइनअप

फेथ िक्रकेट क्लब - रैन स्टार

दोपहर 1:30 बजे

डीवाई पाटिल मुंबई - वेस्टर्न रेलवे

शाम 7:00 बजे
खबरें और भी हैं...