खादी के रंगसिटी रिपोर्टर . भोपाल
साडा हक ऐथे रख..., मेरे सपनों की रानी... जैसे गीतों पर मॉडल्स ने रैंप वॉक किया। यह नजारा था भोपाल हाट का जहां चल रहे फाग महोत्सव में गुरुवार को कबीरा ब्रांड खादी वस्त्रों के डिजाइनर परिधान पर फैशन शो का आयोजन किया गया।
फैशन शो में खादी का कुर्ता, कुर्ती, गाउन, स्कर्ट, टॉप, जैकेट, सलवार सूट, लेडीज कुर्ता और मल्बरी सिल्क साड़ी, महेश्वरी साड़ी, बाग प्रिंट साड़ी, अजरक प्रिंट साड़ी और इंडिगो प्रिंट साड़ियों के साथ 33 मॉडल ने रैंप वॉक किया। फैशन शो के दौरान मॉडल्स ने पॉलीथीन बैग की जगह कपड़ों के बने बैग के साथ रैंप वॉक कर पॉलीथीन फ्री का संदेश दिया। ये परिधान एफएम शकील खान ने डिजाइन किए हैं। फाग महोत्सव 2020 का आयोजन मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड रेशम संचालनालय द्वारा किया गया है, जिसमें 12 राज्यों के 80 कारीगर हिस्सा ले रहे हैं।