पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Khandwa Tent House Honors Association39s Quarterly Meeting Today

खंडवा टेंट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन की तिमाही बैठक आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | खंडवा टेंट हाउस आनर्स एसोसिएशन की दूसरी तिमाही बैठक शुक्रवार को छैगांव माखन मंडल के तहत ग्राम सुरगांव जोशी में होगी। मीडिया प्रभारी विशाल जोशी ने बताया टेंट एसोसिएशन को जिले मे 7 मंडलों में बांटा गया है। इसमें हर मंडल को 3 महीने में एक बैठक करना होती है। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह होरा जिले के 200 से अधिक व्यवसायियों की समस्याओं से रूबरू होंगे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

डाइट में अल्प विराम कार्यक्रम सम्पन्न

खंडवा | अध्यात्म विभाग आनंद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद अल्पविराम कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट खंडवा में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर केबी मंसारे के निर्देशन में अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया तथा जीवन को तनावमुक्त रखने तथा खुशी व आनंद का एहसास के लिए विभिन्न सुझाव दिए। मास्टर ट्रेनर गणेश कनाड़े भी इस दौरान उपस्थित थे। मंसारे ने जीवन में आनंद का महत्व विषय पर भी गतिविधियां कराई। प्राचार्य के एसके भालेराव ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम तनाव दूर करने में मददगार सिद्ध होगा।

खबरें और भी हैं...