- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Kidnapped Girl Recovered From Pune After One Year Accused Arrested
अपह्रत लड़की को एक साल बाद पुणे से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
हिंगवा निवासी आरोपी ने किया था अपहरण, उस समय 17 साल थी लड़की की उम्र
वरला थाना क्षेत्र के राजन गांव से 1 वर्ष पहले 17 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया था। पुलिस ने लड़की को गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर हिंगवा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पीड़िता बालिग हो चुकी है।
वरला पुलिस के अनुसार राजनगांव निवासी लड़की का अपहरण 18फरवरी 19 को हुआ था। मामले में सुनील पिता रेमला बारेला निवासी हिंगवा पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस को आरोपी व लड़की व आरोपी के महाराष्ट्र के पुणे में होने की जानकारी मिली। वरला से उपनिरीक्षक विमल तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय पाटीदार व आरक्षक नवीन पुणे गए। लड़की को आरोपी सुनील के पास से बरामद किया। वहीं आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया गया।
दुष्कर्म की धारा बढ़ाई
पुलिस के अनुसार अपहरण के समय लड़की नाबालिग थी। अब उसकी उम्र 18 वर्ष हो गई है। 4 माह की बालिका भी है। पुलिस ने अपहरण के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। शुक्रवार को आरोपी को बड़वानी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित लड़की को माता-पिता के सुपुर्द किया।
आरोपी सुनील।