पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Lawyer Threatened With Unknown Number Will Kill Himself As Soon As He Comes Home At Night

वकील को अंजान नंबर से धमकी, रात में घर आते ही जान से मार डालेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निपानिया इलाके में रहने वाले एक वकील को अंजान मोबाइल नंबर से हत्या की धमकी मिली है। वकील ने लसूड़िया थाने में केस दर्ज कराया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार, निपानिया, आशीर्वाद विला में रहने वाले 34 वर्षीय वकील निलय वर्मा ने बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से दो-तीन बार कॉल आए। पहली बार तो उन्होंने रिसीव नहीं किया, लेकिन कुछ देर बाद लगातार कॉल आने लगे। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो फोन करने वाले ने अपना नाम विवेक गुर्जर बताया। उसने कहा कि रात में घर आते ही तुझे जान से मार डालेंगे।

खबरें और भी हैं...