पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Laying The Foundation Stone Of Two Magnificent Ginayalas By Installing 108 Gold And 1243 Silver Stones In Pratibha Sthal

प्रतिभा स्थली में 108 स्वर्ण और 1243 चांदी की शिला स्थापित कर किया दो भव्य जिनालयों का शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रद्धालुओं ने किया आचार्य विद्यासागरजी के नाम से बने डाक टिकट का विमोचन

सांवेर रोड स्थित रेवती रेंज पर प्रतिभा स्थली में बनने वाले दो भव्य जिनालयों का शिलान्यास बुधवार को आचार्य विद्यासागर महाराज के सान्निध्य में किया गया। इसके लिए 1351 शिला स्थापित की गईं। इनमें 108 स्वर्ण शिला और शेष सभी शिला रजत (चाांदी) की थीं। यह क्रिया ब्रह्मचारी सुनील भैया व विनय भैया के मार्गदर्शन में की गई।

उद्योगपति सचिन जैन और राहुल सेठी ने बताया आचार्यश्री के सान्निध्य में 225 फीट ऊंचे सर्वोदभद्र जिनालय और 126 फीट ऊंचे सहस्त्रकूट जिनालय का निर्माण होना है। सहस्रकूट जिनालय के पूण्यार्जक सुंदरलाल, नरेंद्र और आजाद कुमार जैन बीड़ी वाले परिवार हैं। दयोदय चेरिटेबल ट्रस्ट के अशोक डोशी, मनोज बाकलीवाल और मनीष नायक ने बताया समारोह गोम्मटेश बाहुबली सिद्ध क्षेत्र से कई श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए थे।

इस दौरान आचार्यश्री के नाम से सरकार द्वारा बनाए गए डाक टिकट और उसके विशेष कवर का विमोचन किया गया। श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री को कन्नड़ भाषा में ही कर्नाटक मंगल प्रवेश के लिए श्रीफल भेंट किया। महापूजन का लाभ उज्जैन दिगंबर जैन समाज को मिला।

रेवती रेंज स्थित प्रतिभा स्थली में हुए शिलान्यास समारोह में शामिल समाजजन।
खबरें और भी हैं...