पाइप लाइन में लीकेज से हमीदिया रोड के व्यापारी परेशान**
हमीदिया रोड से गुजर रही कोलार पाइप लाइन में पिछले एक महीने से लीकेज है। इस कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी बहकर सड़क और आसपास की दुकानों के सामने जमा हो रहा है। इतना ही नहीं कुछ दुकानों के अंदर जलभराव की स्थिति बन गई है। इस वजह से दुकानदार, ग्राहक और आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। कई व्यवसायियों ने अपने संस्थान के सामने ईंट तो कुछ ने बांस की चैली रख ली है। उनका कहना है कि पानी की वजह से ग्राहक दुकान में आने से कतराने लगे हैं। उन्हें आवाजाही में दिक्कत न हो इसलिए चैली रखी गई है। वहीं 24 घंटे पानी बहने से सड़कें भी खराब हो रही हैं। इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की है। लेकिन वहां से एक ही जवाब मिलता है कि कोलार की पाइप लाइन काफी पुरानी हो गई है। पाइप बदले जाने हैं और इसकी प्रक्रिया चल रही है।
एक महीने से सब
परेशान हैं
हमीदिया रोड पर एक महीने से पाइप लाइन में लीकेज है। पानी बहकर दुकानों के सामने भर रहा है। इस वजह से आवाजाही में परेशानी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी निगम मंे सुनवाई नहीं हो रही है।
हर्षवर्धन, स्थानीय दुकानदार, हमीदिया रोड
दिखवा लेता हूं
हमीदिया रोड पर कोलार पाइप लाइन में लीकेज है तो उसे मैंं दिखवा लेता हूं। शीघ्र ही समस्या का निराकरण किया जाएगा। अगर शहर में कहीं भी पाइप लीकेज हो रहा है तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। मनोज श्रीवास्तव,
उपायुक्त, नगर निगम
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429
citizen journalism