- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Learn These Skills To Stay Fit With Yoga From These 2 Actresses
योग से फिट रहने का हुनर इन 2 एक्ट्रेस से सीखें
बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिटनेस मेंटेन करने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ योगासन करना पसंद करती हैं।
सोशल मीडिया पर योग करते हुए उनके वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं।
जैकलीन फर्नांडिस
}जैकलीन रोजाना जिम जाने से पहले सूर्य नमस्कार करती हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है।
}प्राणायाम, कपालभाति तनाव दूर करके उन्हें रिलैक्स रखते हैं। यह शरीर के टॉक्सिंस दूर करने में भी मदद करता है। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होता है।
दीपिका पादुकोण
}मर्जरीआसन उनके योग सेशन में शामिल है। लोअर बैक और हडि्डयों की मजबूती के लिए यह काफी इफेक्टिव है।
}दीपिका सर्वांगासन करती हैं। इससे रक्त संचार बढ़ता है। बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता है।
}उन्हें वीरभद्रासन करते हुए भी अक्सर देखा जाता है। यह जांघों, पिंडलियों और टखनों को मजबूती प्रदान करता है।
}वे प्राणायाम और मेडिटेशन भी करती हैं। इससे दिमाग शांत रहता है। थकान दूर होती है।
Celeb Fitness