पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Life Struggle Of Gulab Bai A Noted Artist Of Nautanki

नौटंकी की ख्यात कलाकार गुलाब बाई का जीवन-संघर्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ये है नौटंकी शैली

नौटंकी की कहानी या कथाएं अक्सर किसी व्यक्ति या महत्वपूर्ण विषय पर होती हैं। इसमें कविता और साधारण बोलचाल को मिलाने की प्रथा रहती है। पात्र आपस में बातें करते हैं, लेकिन गहरी भावनाओं और संदेशों को अक्सर तुकबंदी के ज़रिए अभिव्यक्त किया जाता है। गाने में सारंगी, तबले, हारमोनियम और नगाड़े जैसे वाद्य इस्तेमाल होते हैं।

गीत-संगीत से सजी प्रस्तुति

नाटक एक कलाकार की जिंदगी की रंग यात्रा को समझने की कोशिश भी है कि एक कलाकार के तौर पर ख़ुद हम कहां खड़े हैं। हमारी जिंदगी और हमारे काम का महत्व क्या है और इसका जो भी अर्थ है बदलते वक़्त के साथ वो कितना बदल गया है। इसमें गुलाब बाई के 12 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की उम्र तक का जीवन दिखाया गया। यह नाटक गुलाब बाई की कला और बतौर कलाकार उनके अनुभव दिखाता है। पुरुष प्रधान समाज में और पुरुषवादी सोच की मानसिकता वाले लोगों के सामने गुलाब बाई खुद को कहां पाती हैं, यही नाटक का मर्म है।

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

रवींद्र भवन में आयोजित 35वें अर्जुन सिंह रंगोत्सव के तहत शुक्रवार को नाटक मिस गुलाब जान का मंचन हुआ। आसिफ अली लिखित इस नाटक का निर्देशन रणधीर सिंह ने किया। इसकी प्रस्तुति बरेली के रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों ने दी। मंचित नाटक नौटंकीशैली की बड़ी कलाकार गुलाब बाई की आत्मकथा को दिखाता है।

नाटक की अवधि 1 घंटा 40 मिनट की थी। नौटंकीशैली में मंचित इस नाटक को दर्शकों ने पसंद किया। इसमें दिखाया गया कि गुलाब बाई नौटंकी में काम करने वाली पहली ऐसी कलाकार हुईं, जो अपने जीते जी ही किवदंती बन गईं नाटक उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी के साथ ही तत्कालीन सामाजिक विरोधभासों को भी रेखांकित करता है।

खबरें और भी हैं...