- Hindi News
- National
- Harsood News Mp News Lions Club And Sindhi Society Only We Can Contribute To The Progress Of The Society If We Remain Healthy Sanjana Khatri
लायंस क्लब व सिंधी समाज... स्वस्थ रहोगे तभी हम समाज की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं : संजना खत्री
खंडवा | विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शाखा खंडवा और लायंस क्लब खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस पर खंडवा में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य था कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, स्वस्थ रहें। विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शाखा की अध्यक्ष संजना खत्री ने कहा शरीर में स्वस्थता होगी तभी हम समाज की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। विश्व सिंधी सेवा संगम की खंडवा इकाई के प्रवक्ता कमल नागपाल के अनुसार इस कार्यक्रम में विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शाखा खंडवा द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंशुबाला मसीह, प्रियंका कुंदन मालवीय, भूमि खत्री, आदिराज हिंदुजा, गौरी बलवानी को सम्मानित किया। निगम आयुक्त हिमांशु सिंह और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी, पदम नगर पंचायत के अध्यक्ष शंकरलाल तीर्थानी और वरिष्ठ समाजसेवी लायन इकबाल शंकर गुलाटी, लायंस क्लब अध्यक्ष संजय विधाणी, सचिव मनीषा पाटिल, डॉ.दिलीप हिन्दुजा, नारायण बाहेती, घनश्याम वाधवा सहित अन्य मौजूद थे।