पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लायंस क्लब बड़वानी सिटी को मिले 11 अवार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रीजन कांफ्रेंस : डॉ. कविता भदौरिया और राम जाट सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित

लायंस क्लब के रीजन-6 के रीजन चेयरपर्सन प्रदीप पंडित ने धामनोद में रीजन कांफ्रेंस का आयोजन किया। क्लब के उपाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भावना शाह (मुंबई), प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. ईश्वरलाल मूंदड़ा व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजयसिंह सेंगर की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसमें लायंस क्लब बड़वानी सिटी को 11 अवार्ड मिले। क्लब की डॉ. कविता भदौरिया और राम जाट सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों के साथ मंच पर तीनों जोन चेयरपर्सन राम जाट, मनोज सिंघल व लायन मनीष रावका, कैबिनेट सेक्रेटरी प्रदीप काबरा, ट्रेसरार सुशील गोखरू के साथ कांफ्रेंस चेयरपर्सन मनोज नाहर उपस्थित थे। कार्यक्रम में लायंस क्लब बड़वानी सिटी की अध्यक्ष डॉ. भदौरिया को श्रेष्ठ अध्यक्ष व श्रेष्ठ बैनर प्रजेंटेशन का अवार्ड, सचिव नीना जैन को श्रेष्ठ गतिविधि, कोषाध्यक्ष जया शर्मा को सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, राम जाट को सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन और सर्वश्रेष्ठ नेत्रदान गतिविधि, केटी मंडलोई, महेश जोशी व संतोष भावसार को सेवा र| अवार्ड से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप माहेश्वरी ने बताया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भावना शाह ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा क्लब के सदस्य जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कराहट लाने के लिए जो सेवा कार्य करते है वह प्रशंसनीय है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सेंगर ने जाट को उनके सेवा कार्यों के लिए इंटरनेशनल सर्टिफिकेट से और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आईएल मूंदड़ा ने इंटरनेशनल पिन लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परविंदरसिंह भाटिया, राजेश पारिख, सोनू गांधी सहित धामनोद, धार, ज्ञानपुरा, सेंधवा, महेश्वर, अंजड़, राजपुर, बाकानेर, मनावर, कुक्षी व अलीराजपुर से क्लब के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...