लायनेस क्लब ने सहयोगी महिलाओं को किया सम्मानित
खंडवा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायनेस क्लब ने सहयोगी महिलाओं को सम्मानित किया। लायंस क्लब द्वारा संचालित भोजन सेवा केंद्र पर अनेकों वर्षों से सेवा देने वाली अनिशा बाई, छाया बाई, अवस्थी बाई व लायन्स प्याऊ पर अनेकों वर्षों से सेवा दे रही सेवंती बाई को सम्मानित किया। अध्यक्ष रेखा रामस्नेही, सचिव रश्मि मालवीय, कोषाध्यक्ष भावना महोदय, सुमन खंडेलवाल, वीना अठोत्रा अर्चना तिवारी ने श्रीफल व वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नारायण बाहेती, इकबाल शंकर गुलाटी, गांधीप्रसाद गदले, संजय विधाणी, प्रशान्त रामसनेही, एनडी पटेल, नारायण बाहेती, चन्दर अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।