लायंस को मिला सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान
धामनोद में लायंस इंटरनेशनल क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 की वार्षिक रीजन कान्फ्रेंस हुई। इसमें लायंस क्लब सेंधवा को मुंबई लायंस क्लब की भावना शाह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सेंगर ने सर्वश्रेष्ठ गौरवशाली क्लब से सम्मानित किया। क्लब के श्याम तायल को सर्वश्रेष्ठ सचिव, संजय अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष एवं विजय मालवीय के अभूतपूर्व योगदान देने के कारण सर्वश्रेष्ठ स्थायी गतिविधि का सम्मान दिया गया।
मधुमेह जागरुकता एवं जांच शिविर आयोजित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मधुमेह सेवा गतिविधि का सम्मान भी क्लब को दिया गया। क्लब को सेवार| सम्मान से सम्मानित किया गया। लायंस इंटरनेशनल क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों की वार्षिक सेवा गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को कान्फ्रेंस में सम्मानित किया जाता है। क्लब के अध्यक्ष गोपाल तायल ने कहा टीम के त्याग और समर्पण से किए गए सेवा कार्यों के चलते सम्मान मिला है। लायनवाद सेवा के बिना अधूरा है। लायंस क्लब सेंधवा के सदस्य भी इसी उद्देश्य से निःस्वार्थ भाव से सेवा को धर्म मानते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहते हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
धामनोद में लायंस क्लब सेंधवा को सर्वश्रेष्ठ क्लब से सम्मानित किया।