पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Liquor Business From Officer39s Bungalow One Arrested

अफसर के बंगले से शराब का कारोबार, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्यादा चार्ज लेकर करता था होम डिलीवरी

ज्यादा चार्ज लेकर लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी देने वाले तस्कर को अशोका गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सवा लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त की है। अवैध शराब का ये कारोबार अयोध्या नगर स्थित एक अफसर के बंगले से किया जा रहा था, जिसे सरगना ने किराए पर लिया था। पुलिस को फिलहाल सरगना की तलाश है। टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक सटीक सूचना के बाद शनिवार को कोलुआ तिराहा पर एमपी 04 सीएक्स 1172 को रोका गया। नगर निगम कॉलोनी, अशोका गार्डन निवासी अजय चांदवानी (22) कार चला रहा था। तलाशी के दौरान कार में 54 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह मुंबई-जयपुर निवासी शराब कारोबारी बसंत कुमार के कहने पर शराब बेचने जा रहा था। बसंत ने सचिवालय से रिटायर्ड बीएल ठाकरे का बंगला किराए पर लिया है। इसी बंगले से वह शराब का कारोबार भी करता है।

खबरें और भी हैं...