पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Roshani News Mp News Liquor Mafia Set Two Bikes On Fire In Sindhibasti Case Filed

सिंधीबस्ती में शराब माफिया ने दो बाइक में लगवाई थी आग, केस दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंधीबस्ती में अवैध शराब का कारोबार फिर शुरू हो गया है। बुधवार रात शराब माफिया ने दो युवको की बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों का कुछ दिन पहले शराब माफिया से विवाद हुआ था। लेकिन डर के कारण शिकायतकर्ता ने नामजद प्रकरण दर्ज नहीं कराया, सिर्फ आगजनी की शिकायत की है।

बुधवार रात 2.30 बजे मनीष राजानी और सुमित मोटवानी के घर के बार खड़ी बाइक को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मनीष का घर मेघान कैंप और सुमित का घर कटनी कैप में है। आग लगने से तेज रोशनी होने पर मनीष का परिवार जागा। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। वहीं सुमित की बाइक एमपी-68 एमडी- 4995 पूरी तरह जल गई। सुबह होते ही दोनों शिकायत करने लालबाग थाने पहुंचे। दो घंटे तक यहां प्रकरण दर्ज करने के लिए गहमागहमी चलती रही। शराब माफिया द्वारा केस दर्ज नहीं कराने को लेकर मनीष और सुमित को फोन कर लगातार दबाव बनाया गया। दो घंटे बाद मनीष और सुमित ने पुलिस से कहा किसी के खिलाफ शिकायत नहीं करना है। आप सिर्फ आगजनी का प्रकरण दर्ज कर दो, गाड़ियों का क्लैम मिल जाएगा।

सुमित मोटवानी के घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह जल गई।

मनीष राजानी के घर के बाहर खड़ी बाइक को आग लगा दी गई।

शराब माफिया को शक, होली के दिन छुपाकर रखी शराब में लगा दी थी आग

युवकों की बाइक जलाने के पीछे कारण होली पर शराब माफिया की अवैध शराब जलाने का सामने आया है। 9 मार्च को होली के दिन सिंधीबस्ती में ही बड़ी मात्रा में छुपाकर रखी अवैध शराब जला दी गई थी। इसकी भनक पुलिस को नहीं लग पाई थी। लेकिन अवैध शराब माफिया को शक था कि मनीष और सुमित ने यह काम किया है। इसको लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था।

भाजपा नेता के संरक्षण में चल रहा कारोबार

सिंधीबस्ती में फिर से शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। यहां एक बड़े भाजपा के नेता के संरक्षण में सारा कारोबार यहां चल रहा है। दिसंबर में अवैध शराब माफिया द्वारा शराब ठेकेदार राजेश ठाकुर पर हमला करवाने के बाद यह कारोबार पुलिस ने बंद करा दिया था। लेकिन माफिया के वापस लौटने के बाद यह फिर शुरू हो गया है।
खबरें और भी हैं...