पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News List Of Illegal Constructions Sought From Building Inspectors

अवैध निर्माणों की सूची भवन निरीक्षकों से मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| निगम की भवन परमिट शाखा की समीक्षा बैठक में कम्प्यूटर ऑपरेटरों को स्वीकृति के अतिरिक्त 10 प्रतिशत निर्माण की दशा में कम्पाउंडिंग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने व निराकरण करने के लिए ट्रेनिंग दी गई। सभी जोन के भवन निरीक्षकों को अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने के लिए सूचना पत्र देने की कार्रवाई करने व निर्माणाधीन भवनों की सूची बनाकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। अभी तक 2932 फाइलें प्रस्तुत हुई हैं, जिनमें 1113 स्वीकृत होकर नक्शे जारी हो चुके हैं। 614 फाइलंे आर्किटेक्ट को करेक्शन के लिए वापस की हैं। 517 फाइलें डीसीआर स्क्रूटनी भोपाल के कॉमन कंसोल में हैं।
खबरें और भी हैं...