- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Load On Server Does Not Increase So E Registry Will Be Done On Sunday As Well
सर्वर पर लोड न बढ़े, इसलिए रविवार को भी होगी ई-रजिस्ट्री
मार्च के लिए ... यह होगी व्यवस्था
भोपाल|प्रॉपर्टी खरीदारों को ई-रजिस्ट्री कराने में मार्च में दिक्कत न हो, इसके लिए फैसला लिया गया है कि होली की 10 मार्च की छुट्टी को छोड़कर रविवार को छुट्टी के दिन भी ई-रजिस्ट्री की जाएगी। इसके लिए तय समय पर लोगों को स्लॉट लेने के लिए कहा गया है। आईजी पंजीयन एवं मुद्रांक अमित राठौर ने सभी जिला पंजीयकों को आदेश जारी कर दिए हैं। पंजीयन विभाग के अफसरों ने बताया चूंकि मार्च में सर्वर की कनेक्टिविटी की दिक्कत बनी रहती है। इसलिए रजिस्ट्री दफ्तर में सब रजिस्ट्रारों को सुबह 10 बजे दफ्तर बुलाया जा रहा है, ताकि 10.30 बजे से रजिस्ट्री काम शुरू हाे सके। अफसरों ने बताया कि इस साल भोपाल को 829 करोड़ का लक्ष्य शासन ने दिया है, जबकि अभी तक 600 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हो गया है।