उपभोक्ता फोरम में लोक अदालत 21 को
इंदौर | जिला उपभोक्ता फोरम क्रमांक 1 एवं 2 में 21 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष जस्टिस शांतनु केमकर के निर्देशानुसार फोरम में विचाराधीन प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जाएगा। बीमा निगम, साधारण बीमा, गृह निर्माण, वित्तीय संस्थाओं, बिजली, चिकित्सा, कृषि, ऑटोमाबाइल्स, शिक्षण संस्थाओं, टेलीकॉम, सेल्युलर, डीटीएच आदि प्रकरणों को रखा गया है। यह जानकारी उपभोक्ता फोरम क्रमांक 2 के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने दी।