पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sant Hirdaram Nagar News Mp News Long Wait For Low Floor Buses On Holiday Passengers Are Worried

छुट्‌टी के दिन लो फ्लोर बसों के लिए लंबा इंतजार, परेशान होते हैं यात्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीआरटीएस बस स्टॉप पर यात्रियों को छुट्‌टी के दिन 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर बस नहीं मिलने से परेशान यात्री लंबे समय से शिकायतें करते आ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। यात्रियों की माने तो सुबह से रात तक उन्हें इसी तरह घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रविवार के दिन होती है, जबकि अन्य अवकाश वाले दिन भी यात्रियों को बस के इंतजार में स्टॉप पर खड़ा देखा जा सकता है। काफी देर इंतजार के बाद जब बस आती भी है तो वह ओवरलोड होने लगती है।

रात के वक्त होती है ज्यादा दिक्कत, महिलाएं हैं परेशान

बस के इंतजार में खड़े यात्रियों में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है। खासकर रात के वक्त बस स्टॉप पर इंतजार करना मुश्किल हो जाता हैं। कई स्टॉप पर तो लाइट भी नहीं रहती है।

चैक कराएंगे, अगर समस्याएं है तो समाधान कराएंगे

-संजय सोनी, पीआरओ बीसीएलएल

मेन रोड

वार्ड-05
खबरें और भी हैं...