- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Lookup Circular Issued By Bhumafia Champu Ajmera And Brother Nilesh
भूमाफिया चंपू अजमेरा व भाई निलेश का लुक आउट सर्कुलर जारी
इंदौर | लंबे समय से फरार भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा और उसके भाई निलेश अजमेरा के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया है। जल्द ही इनकी संपत्ति की कुर्की के लिए भी पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। इधर, क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बॉबी छाबड़ा के भाई सतबीर छाबड़ा और साथी संदीप रमानी के पंजाब में होने की सूचना मिली थी। कुछ टीमें चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर और दिल्ली रवाना की गईं। चंडीगढ़ में पुलिस उनके काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन वे निकल गए।