होली के मौके पर लकी ड्रॉ का आयोजन
इंदौर| कुंती मार्ग रहवासी संघ सेक्टर डी सुदामा नगर द्वारा होलिका दहन एवं लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार सुनील गुप्ता, द्वितीय मुकेश मालके एवं तीसरा पुरस्कार सतीश पालीवाल को दिया गया। अध्यक्ष पीके उपाध्याय एवं सुधा गोविल ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर सचिव मोनिका चौधरी, संजय मोटवानी आदि मौजूद थे।