पागल कुत्ते ने 4 को काटा, लोगों ने कुत्ते का पीछा का मार डाला
सेंधवा | वाकी गोई में रविवार को पागल कुत्ते ने 3 बच्चे सहित 4 को घायल कर दिया। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज किया गया। गांव के लोगों ने 5 किमी दौड़कर कुत्ते का पीछा कर लकड़ी से पीटकर मार दिया।
वाकीगोई में पागल कुत्ते ने काजल (7) पिता उस्ताद को को जांघ में और उसके छोटे भाई कृष्णा (5) को चेहरे पर काट लिया। छुड़वाने गए लूलिया (45) पिता हरसिंह को भी पैर में काट लिया। तीनों का सिविल अस्पताल में इलाज किया गया। एक दिन पहले मोहन पिता खाजिया सहित अन्य लोगों को इस कुत्ते ने काट लिया था। घटना के बाद लोग पागल कुत्ते को ढूंढने लगे। लगभग 4 से 5 किमी तक कुत्ते के पीछे भागे, उसके बाद उसे पकड़कर लकड़ी से पीटकर उसे मारा गया।