पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Made A Young Stage With Girl Students Trained More Than 4000 Girl Students In 25 Districts Started Startups

छात्राओं के साथ यंग मंच बनाया, 25 जिलों की 4000 से ज्यादा छात्राओं को ट्रेनिंग दी, स्टार्टअप शुरू करवाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में पढ़ा रही एक फैकल्टी ने मां के निधन के बाद उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसा अभियान शुरू किया, जिसने अब तक 13 हजार से ज्यादा युवाओं को करियर की राह दिखाई है। यंग मंच बनाकर सालभर में ही प्रदेश के 25 जिलों के सैकड़ों युवाओं (खासकर लड़कियों तक) पहुंचकर उन्हें करियर से जुड़े टिप्स दिए। सरकारी योजनाओं के जरिये मिलने वाली मदद की जानकारी देकर स्टार्टअप शुरू करने में मदद की। स्टार्टअप, पढाई के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यही नहीं, दसवीं के छात्रों को परीक्षा का तनाव व डर दूर करने के टिप्स देने की बात हो या 12वीं के बाद छात्रों को कॉलेज का कोर्स चयन करने के टिप्स। यंग मंच की सदस्यों ने मिलकर हर उस टास्क को पूरा किया जो उन्होंने तय किया था। डीएवीवी की फैकल्टी डॉ. नेहा चौहान ने अपनी ही छात्रा सेजल पाटिल, जमीला जौहर, अदिति कडोतिया, इशा पोरवाल, लक्ष्मी चंद्रा और लीना चौहान सहित 50 से ज्यादा युवाओं के साथ यह मंच बनाया। सरकारी स्कूल-कॉलेजों में इस मंच के माध्यम से निशुल्क करियर काउंसलिंग दी जाती है।

सरकारी योजना के बारे में बताया, अफसरों से मिलवाया और मदद दिलवाई

डॉ. नेहा के मुताबिक, कोई लड़की अगर पढ़ना चाहती है, लेकिन पैसों की कमी या अभिभावकों के दबाव के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रही। इसके लिए हम उसकी मदद करते हैं। जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को भी समझाते हैं। 50 से ज्यादा छात्राओं को हमने एजुकेशन लोन, स्टार्ट स्कीम की जानकारी देकर उनकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में मदद की। उन्हें स्टार्टअप के लिए इंक्यूबेशन सेंटर तक पहुंचाया।

10वीं और 12वीं के छात्रों की काउंसलिंग पर काम करती है टीम : टीम की सदस्य पूजा माली कहती हैं कि हम 10वीं की छात्राओं से स्कूल में जाकर मिलते हैं। उन्हें पसंद के अनुसार जॉब ओरिएंटेड कोर्स चयन की जानकारी देते हैं। 12वीं की छात्राओं को कॉलेज में चल रहे कोर्स की जानकारी देते हैं। प्रवेश में मदद करते हैं। सोनाली श्रेया दुबे और सानिया नीमा बताती हैं कि यह अभियान अब प्रदेश के सभी 50 से ज्यादा जिलों में पहुंचेगा।

सैकड़ों युवाओं को अलग-अलग स्तर पर करियर काउंसलिंग की, टिप्स दिए

डॉ. नेहा बताती हैं कि पीएससी इंटरव्यू के लिए जिस महिला अभ्यर्थी की हमारी टीम ने मदद की, उसका चयन भी हो गया और वह प्रदेश के एक जिले में बेहद महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। ऐसे ही सैकड़ों युवाओं को अलग-अलग स्तर पर करियर काउंसलिंग और एक्सपर्ट्स टिप्स का फायदा मिला है।
खबरें और भी हैं...