पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Madhavnath Maharaj39s Death Anniversary Festival Begins With Kirtan At Srinath Temple

श्रीनाथ मंदिर में माधवनाथ महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव कीर्तन के साथ शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर में माधवनाथ महाराज का 84वां पुण्यतिथि महोत्सव सोमवार से शुरू हुआ, जो 14 मार्च तक चलेगा। इस दौरान रोजाना महाराज का रुद्राभिषेक होगा। सुबह के सत्र में विभिन्न स्थानों से आए हुए महाराज के अनुयायी एवं भक्तों द्वारा ग्रंथ वाचन किया गया। राहता के वेदमूर्ति अनंत शास्त्री लावर के निर्देशन में महारुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ। शाम को पुणे की रोहिणी माने परांजपे ने कीर्तन की प्रस्तुति दी।

संस्थान के विश्वस्त मंडल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीएस कोकजे, सचिव संजय नामजोशी एवं उत्सव प्रमुख मनीष ओक ने बताया महोत्सव में सुबह काकड़ आरती, ग्रंथ पारायण एवं महारुद्राभिषेक हुआ। दोपहर में विभिन्न भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात में देवास के सच्चिदानंद भजन मंडल के सदस्यों ने प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...