- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Madhya Pradesh Loses Despite Soumya Tiwari39s Double Performance
सौम्या तिवारी के दोहरे प्रदर्शन के बाद भी हारा मध्यप्रदेश
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
राजधानी की सौम्या तिवारी के दोहरे प्रदर्शन के बाद भी मप्र को बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में पराजय झेलनी पड़ी। उसे यूपी ने महज पांच रनों से हराया।
ग्वालियर में सोमवार को खेले गए इस मैच में मेहमान यूपी की टीम ने 165/6 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद मध्यप्रदेश की बल्लेबाजों को 160 रनों पर रोक लिया। उत्तर प्रदेश के लिए मुस्कान मलिक ने 62 रनों की पारी खेली। मध्यप्रदेश की ओर से अंजलि और अनुष्का ने दो-दो विकेट लिए। सोनाली, खुशी, मुस्कान के हिस्से एक-एक सफलता आई। मप्र की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौम्या तिवारी ने 93 गेंदों पर छह चौके की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रीना ने 24 रन जोड़े। यूपी के लिए सोनम यादव ने दो विकेट हासिल किए।