पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Madhya Pradesh Lost The Final Of Divyang Cricket Uttar Pradesh Champion

दिव्यांग क्रिकेट का फाइनल हारा मप्र, उत्तर प्रदेश चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश टीम घोषित कमल सिंह बने कप्तान


स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब भोपाल ने अपनी क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। टीम इटारसी में आयोजित 30वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कमल सिंह को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। अन्य सदस्यों में प्रवीण मालवीय, समीर सोनी, अविनाश साहू, अजितेश बेलिया, सन्नी अमरेलिया, सुनील श्रीराव, मोईन उद्दीन कुरेशी, जे. सुब्रमण्यम, अजय तिवारी, अजय परदेसी, अशोक मारकोस, सुनील मालवीय, रंगाराव सावदेकर और तनवीर हसन को शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्या बाई दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। उसने मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराया।

इंदौर पर सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में मप्र ने 143 रन बनाए। योगेंद्र भदौरिया ने 38 और प्रदीप भदौरिया ने 29 रन बनाए। मेहताब ने दो विकेट लिए। जवाब में उत्तर प्रदेश ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाते हुए खिताब अपने नाम किया। धर्मेश सिंह ने 34, सुरेंद्र गौतम ने 32 आैर मोहित सिंह ने 23 रन बनाए। योगेंद्र ने दो विकेट लिए।

_photocaption_विभागीय खेलकूद*photocaption*
खबरें और भी हैं...