- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Madhya Pradesh39s Honorable Score With Nikhil39s Century
निखिल के शतक से मध्यप्रदेश का सम्मानजनक स्कोर
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | कप्तान निखिल मिश्रा (103) की शतकीय पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में सम्मानजनक स्कोर बनाया। होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन बुधवार को मध्यप्रदेश ने पहली पारी में स्टंप्स तक 86 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। यश दुबे ने 43, राहुल चंद्रोल ने 29, अनिल मौर्य ने 24 आैर आशुतोष शर्मा ने 17 रन बनाए। भूते ने तीन, तेकन, हर्ष दुबे ने दो-दो, ए. ठाकरे आैर एम. राउत ने एक-एक विकेट हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही आैर उसने अपने दो शुरुआती विकेट 5 रन पर गंवा दिए। मध्यक्रम में निखिल ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा आैर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।