- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Madrasa Operators Will Make A Movement Strategy Today
मदरसा संचालक बनाएंगे आज आंदोलन की रणनीति
भोपाल| पिछले चार साल से मदरसा संचालन के लिए अनुदान नहीं मिलने पर राजधानी के करीब 1200 मदरसों के संचालक अब आंदोलन करेंगे। इसकी रणनीति बनाने गुरुवार सुबह 11 बजे इनकी बैठक होगी। आधुनिक मदरसा कल्याण संघ के सचिव मोहम्मद सुहैब कुरैशी ने बताया कि बैठक शाहजहांनाबाद स्थित गोल्डन चांस हायर सेकंडरी स्कूल में होगी। इसमें विभिन्न जिलों के मदरसा संचालक भी भाग लेंगे।