पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsood News Mp News Maharaja Celebrates In Makhadai Royal House After Joining Bjp

महाराज के भाजपा में शामिल होने पर मकड़ाई राजघराने में जश्न मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश व देश में मप्र के राजनीतिक घटनाक्रम का असर हरसूद मुख्यालय पर भी नजर आया। पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते ही मकड़ाई राजघराने (हरसूद) में जश्न का माहौल रहा। भाजपाइयों ने पहली बार स्थानीय स्तर पर किसी घटनाक्रम के तत्काल बाद राजनीतिक उत्सव मनाया। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, श्रीमंत सिंधिया और विजय शाह के समर्थन में नारेबाजी व आतिशबाजी की गई।

ग्वालियर के सिंधिया और मकड़ाई के शाह राजघराने के निजी तौर पर सीधे संबंध रहे हैं। 1990 में हरसूद विधानसभा से विजय शाह की पैरवी, संस्थापक राजमाता सिंधिया ने कर मकड़ाई को राजनीतिक प्रतिनिधि दिया। ऐसे में पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आगमन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई दिल्ली में सिंधिया के भाजपा में शामिल होते ही भाजपा के कमल खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि रामनिवास पटेल, के नेतृत्व में उत्सव मनाया गया। इस मौके पर संतोष सोनी, पार्षद मुकेश बौरासी, नरेंद्र जैन, राम पंवार, नारायण मांडले, चिंताराम राठौड़, अमित यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्व जिपं सदस्य बोंडे ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

बोरगांव बुजुर्ग | वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद पंधाना ब्लाक में भी इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास बोंडे (राजोरा) ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को उन्होंने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हीरालाल सोनी के पुत्र प्रकाशचंद सोनी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

हरसूद के भाजपाइयों ने सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर खुशी मनाई।
खबरें और भी हैं...