पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Make Pudding At Home With Holi On Holi Bp Control Will Be Done And Iron Will Also Be Available

होली पर घर में ही बनाएं बीट रूट का हलवा बीपी कंट्रोल होगा और आयरन भी मिलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . इंदौर

इंग्रेडिएंट्स : दो कप आटा,आधा कप रवा, स्वादानुसार नमक, अजवाइन और दो चम्मच ऑइल

मेथड : आलू और मटर को छील लें। फिर बॉइल कर लें। छाने हुए आटे में रवा, नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंध लें। एक पेन में आइल लेकर उसमें सौंफ़, हरी मिर्च और खड़ा धनिया का तड़का लगाएं। सूखे मसाले, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से भुन लें। गूंधे आटे की लोई बनाकर हल्के हाथ से पूरी की तरह बेल लें। इसमें भुना मसाला भर दें। इन्हें शैलो फ्राई कर लंे या माइक्रोवेब में बेक कर लें। चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

स्ट्रॉबैरी ओट्स स्मूदी

इंग्रेडिएंट्स : एक कप स्ट्रॉबैरीज़ व ब्लूबैरीज़, आधा कप ओट्स व दही

मेथड : ओट्स को 10 मिनट के लिए पानी में सोक कर लेंगे। स्ट्रॉबैरी, ब्लूबैरी, सोक किए हुए ओट्स और दही को अच्छे से मिक्स कर लें। स्ट्राबैरीज के कारण टेस्ट मीठा रहेगा। थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। थोड़ी देर के लिए फ्रीज़ में रख दें। ग्लास में चिल्ड सर्व करें। इससे विटामिन-सी, मैग्नीज और प्रोटीन हासिल होगा।

आलू मटर गुजिया

बीटरूट का हलवा

इंग्रेडिएंट्स : बीट रूट, असली घी, मावा और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स

मेथड : बीटरूट को पानी में धोकर किस लें। एक पेन में असली घी में किसे हुए बीटरूट में इलायची मिला ‌भूने। मावा डालें। स्वादानुसार ब्राउन शुगर डालें और पकाएं। 5 मिनट के लिए लो फ्लेम पर ढंक दें। 5 मिनट बाद मिक्स कर लें और ऊपर से ड्राइफ्रूट्स को बारीक काटकर डाल दें और सर्व करें।

होली रंगंों का त्योहार तो है ही साथ ही स्वाद का भी त्योहार है। घर में होली पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं लेकिन शहर में की गई एक वर्कशाॅप में कुछ ऐसी रेसिपीज़ बताई गईं जिसे आसानी तो बनाया ही जा सकता है, इन्हें बनाकर ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल किया जा सकता और आयरन भी हासिल किया जा सकता है। बीट रूट का हलवा एक ऐसी ही डिश है। इस कुकिंग वर्कशाॅप में कविता सबरवाल ने ऐसी ही हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़ बताईं। इसमें पार्टिसिपेंट्स ने डिशेज की रेसिपीज़ सीखीं और होली को भी सेलिब्रिट किया। यहां प्रस्तुत है सिखाई गई रेसिपीज़ में चुनिंदा तीन रेसिपीज़।


एक वर्कशाॅप में होली के लिए हेल्दी व टेस्टी रेसिपीज़ बनाना सिखाई
खबरें और भी हैं...