पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मालवा एक्सप्रेस 20 मार्च से एलएचबी रैक से चलेगी सफर होगा आरामदायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालवा एक्सप्रेस ट्रेन अब एलएचबी रैक से चलेगी। ट्रेन 20 मार्च को महू अौर 22 मार्च को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से नए रैक से चलेगी। ये नए कोच करीब 15 दिन पहले ही आ चुके हैं। रेलवे इंदौर रूट की 10 से ज्यादा ट्रेनों को पहले से एलएचबी रैक से चला रहा है। वहीं, रेलवे ने इंदौर-नागदा पैसेंजर में 10 मार्च तक के लिए अस्थायी रूप से तीन जनरल कोच अतिरिक्त लगाए है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह अतिरिक्त कोच लगाए। रतलाम रेल मंडल ने नागदा पैसेंजर ट्रेन के अलावा नागदा-बीना, नागदा-उज्जैन, रतलाम-नागदा अौर नागदा-उज्जैन ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच लगाए हैं।

खबरें और भी हैं...