फार्मा के साथ मैनेजमेंट का कॉम्बिनेशन डिमांड में
डॉ. केएन चतुर्वेदी,
पूर्व प्राचार्य, होलकर कॉलेज
देश-दुनिया में कुछ सालों में जिस तरह से स्वाइन फ्लू, कोरोना और अन्य बीमारियां सामने आई हैं, उससे फार्मा इंडस्ट्री में जॉब और स्टार्टअप के जबरदस्त अवसर सामने आए हैं। हाल के ही दो-तीन साल में ही फार्मा कोर्स के क्षेत्र में प्लेसमेंट में कई गुना इजाफा हुआ है, जिसके आंकड़े भी मौजूद हैं। इसके चलते डीफार्मा ,बीफार्मा, एमफार्मा जैसे कोर्स की डिमांड बढ़ी है। अब तो फार्मा में मैनेजमेंट कोर्स की भी जबरदस्त मांग बढ़ी है। फार्मेसी से जुड़े कोर्स के बाद स्टार्टअप भी तेजी से बढ़ा है। बीफार्मा में एडमिशन के लिए भी ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं है। बारहवीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। एमफार्मा में प्रवेश के लिए बीफार्मा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। मध्य प्रदेश में ही 48 कॉलेज हैं, जहां ये कोर्स होते हैं, जबकि देशभर में इसका आंकड़ा 445 है। आने वाले समय में दवा उद्योग के साथ फार्मा से जुड़े हर उद्योग में भारी जॉब रहेंगे। दुनियाभर में सबसे ज्यादा अगर कोई क्षेत्र मुनाफे में चल रहा है और डिमांड लगातार बढ़ रही है तो वह फार्मा ही है। फार्मा के साथ मैनेजमेंट का कॉम्बिनेशन भी जबरदस्त डिमांड में है।