- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Manav Seva Samiti Performed The Last Rites Of The Elderly
मानव सेवा समिति ने किया अधेड़ का अंतिम संस्कार
सेंधवा | परिजनों के नहीं होने पर मानव सेवा समिति ने शनिवार रात मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया। प्रताप गंज में ओटले पर रहने वाले मोहन (45) जाधव का शनिवार शाम को निधन हो गया था। उनके साथ रहने वाले पिता शंकर जाधव दृष्टिहीन हैं।
मोहन की मौत की सूचना हरीश चौधरी ने मानव सेवा समिति के निलेश जैन को दी। उन्होंने शहर पुलिस थाना पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मृतक की मौसी दगु बटन बाई चौहान भी आई। शहर थाने के राजीव सिंह एवं श्याम मिश्रा ने कार्रवाई पूरी कर पीएम करवाया। फिर बड़गांव स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।