पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Manej Had Gone To Find Him The Karnataka Police Jummed And Made Him Sit In The Police Station Later Teased Mla39s Elder Brother

मनाेज काे ढूंढने गए थे, कर्नाटक पुलिस ने झूमाझटकी की और थाने में बैठा दिया, बाद में छाेड़ा : विधायक के बड़े भाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक का मोबाइल सोमवार से बंद होने से चिंतित परिवार के लोग 1380 किमी. दूर पहुंचे, बिना मिले लौटे

विधायक चौधरी घटना के 10 घंटे बाद भी चुप


हाटपिपलिया विधायक चौधरी का मोबाइल सोमवार से ही बंद है। वे सारे संदेश फेसबुक से ही दे रहे हैं। पहले कांग्रेस से इस्तीफा, फिर विधायक पद से इस्तीफा फेसबुक पर डाला। सिंधिया का साथ देने का वीडियो संदेश फेसबुक पर डाला लेकिन पिता और भाई से मिलने से रोकने की घटना के 10 घंटे बाद रात 11 बजे तक भी चौधरी ने फेसबुक से कोई संदेश नहीं दिया। उनकी इस चुप्पी के कारण कांग्रेस के नेता उनके बंधक होने का दावा करते रहे। समर्थक भी उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतजार करते रहे।

इधर, बराेठा ब्लाॅक मंडलम अध्यक्ष मुकेश चाैधरी ने वीडियाे जारी कर कहा-जबसे राजनीति में कदम रखा है, तब से मनाेज भैया के साथ हैं। आगे भी साथ ही रहेंगे।

बलराम चाैधरी, हाटपिपल्या विधायक मनाेज चाैधरी के बड़े भाई

देवास | मनोज घर से साेमवार से गया है। माेबाइल बंद है। संपर्क नहीं हाे पा रहा है। हमें जानकारी लगी थी कि मनाेज बेंगलुरू के एमबीसी बिलोवेट रिसॉर्ट में है। इसलिए हम उनसे मिलने के लिए फ्लाइट से बेंगुलरू पहुंचे। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वहां पहुंचे ही थे कि वहां की पुलिस ने हमें अंदर राेक लिया। अंदर नहीं जाने दिया। झूमाझटकी करने लगे। जब हमने पुलिस को बोला कि हमें जानकारी मिली है कि भाई यहीं है। रिसाेर्ट के स्वीमिंग पूल में एक व्यक्ति नहाते हुए दिखा। हमें दूर से लगा भी था कि ये मेरा भाई मनाेज है, इसलिए हम वहां देखने गए थे लेकिन पुलिस से बहसबाजी हो गई। इसके बाद हम लोगों को वहां की पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। हमने अाैर मंत्री पटवारीजी समेत सभी लाेगाें ने अपना परिचय दिया लेकिन सुनने काे तैयार ही नहीं थे। उन्हें हमारी भाषा भी समझ नहीं अा रही थी। आधे घंटे तक थाने में बैठा कर रखा। इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के फोन करने के बाद हमें छोड़ दिया गया। लोगों और टीवी के माध्यम से ही पता चला कि मनोज ने इस्तीफा दे दिया है। हम ताे सिंधियाजी के ही साथ थे। भाजपा द्वारा बंधक बनाने के बारे में ताे कुछ नहीं कहता लेकिन मुझे अाैर मेरे पिता नारायणसिंह चाैधरी काे मनाेज की सुरक्षा की चिंता हाे रही थी, इसलिए यहां देखने चले अाए।

-जैसा भास्कर दीपक धाैसरिया काे बलराम चाैधरी ने माेबाइल पर बताया

मंत्री जीतू पटवारी के साथ बेंगलुरू के रिसाेर्ट पहुंचे हाटपिपल्या विधायक चौधरी के पिता अाैर भाई

कांग्रेस ने किया बंधक बनाने का दावा, भाई बाेले-एेसा नहीं कह सकता : बेंगलुरू में हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस हाटपिपल्या विधायक मनाेज चाैधरी काे बंधक बनाने का दावा कर रही है लेकिन जब भास्कर ने उनके भाई बलराम से भाजपा द्वारा बंधक बनाने का सवाल किया ताे उन्हाेंने हंसते हुए कहा कि एेसा ताे कुछ कह नहीं सकता। उन्हाेंने यह भी कहा कि हम ताे सिंधियाजी के ही साथ थे।
खबरें और भी हैं...