पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Manit Did Not Pay The Mess Fees So 140 Btech Students Were Prevented From Sitting In The Mid Term Exam

मैनिट... मेस की फीस जमा नहीं की इसलिए बीटेक के 140 छात्रों को मिड टर्म एग्जाम में बैठने से रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीन- मैंने अप्रूवल नहीं दिया, प्रॉक्टर ने दिखाई नोटशीट

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में हॉस्टल नंबर 10 में रहने वाले बीटेक के करीब 150 स्टूडेंट्स को 16 मार्च से आयोजित होने वाले मिड टर्म एग्जाम से डी-वार कर दिया गया, क्योंकि छात्र मेस फीस जमा नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद इंस्टीट्यूट के दो अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। डीन एकेडमिक प्राे. एनडी मित्तल ने पहले तो छात्रों को परीक्षा से रोके जाने पर सहमति जताई. लेकिन बाद में वे पलट गए और कहा कि उन्होंने इसके लिए अप्रूवल ही नहीं दिया। इसकी जानकारी प्रॉक्टर प्रो. केआर अहरवाल को लगी तो उन्होंने इसका स्पष्टीकरण जारी किया और डीन द्वारा दिए गए अप्रूवल का साक्ष्य के तौर पर नोटशीट की जानकारी दी। डीन प्रो. मित्तल ने डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र सिंह रघुवंशी के साथ सभी जिम्मेदारों को लिखित में जानकारी भेजी है कि मिड टर्म परीक्षा को लेकर प्रॉक्टर द्वारा जो पत्र जारी किया है, इसमें छात्रों को डी-वार करने के लिए मेरे अप्रूवल का उल्लेख है, जबकि ऐसा कोई अप्रूवल नहीं दिया गया है। प्रॉक्टर और पीआईसी (एग्जाम) द्वारा गलत हवाला दिया गया है। इस मामले में प्रो. मित्तल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विवाद न हो इसलिए की कार्रवाई

हॉस्टल नं- 10 में करीब 760 बीटेक स्टूडेंट रहते हैं। इनके लिए को-ऑपरेटिव मेस का संचालन किया जा रहा है। हर छात्र से एक सेमेस्टर में मेस के खर्च के लिए करीब 12 हजार रुपए जमा कराए जाते हैं, लेकिन कई छात्र तीन से चार महीने बीतने के बाद भी मेस की फीस जमा नहीं कर रहे थे। भविष्य में छात्रों के बीच किसी प्रकार का विवाद खड़ा न हो इसलिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

प्रो. अाके अहरवाल, प्रॉक्टर मैनिट

खबरें और भी हैं...