- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Manit39s Inspire Club Distributed Gita First Three Days Later Gita Gyan Tested With 90 Questions
मैनिट के इंस्पायर क्लब ने पहले गीता बांटी, तीन दिन बाद 90 सवालों से परखा गीता ज्ञान
गीता ज्ञान
यूं तो मैनिट के स्टूडेंट्स समय-समय पर स्वच्छता, बच्चों को निशुल्क ट्यूशन क्लास, टेक्निकल कॉम्पिटीशन जैसे एक्टिविटीज करवाते रहते हैं। पहली बार स्टूडेंट्स के ग्रुप ने भगवत गीता के उपदेशों को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से खास पहल की है। कॉलेज में संचालित इन्स्पायर युवा क्लब के सदस्यों ने प्रदेश के चार जिलों में गीता लीडरशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें गीता पर आधारित क्विज करवाया गया। एक महीने पहले भोपाल से शुरू हुई यह प्रतियोगिता उज्जैन, सागर, विदिशा के विभिन्न कॉलेजों में हुई, जिसमें 368 प्रतिभागी शामिल हुए। शनिवार को सागर में इसका समापन हुआ। प्रतियोगिता के नतीजे 22 मार्च को आएंगे।
इसके तहत इन्स्पायर युवा क्लब के सदस्यों ने अलग-अलग चरणों में हर जिले में जाकर स्टूडेंट्स के बीच गीता बांटी। स्टूडेंट्स को गीता पढ़ने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। चौथे दिन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट लिया गया। इसके लिए पेपर क्लब के मेंबर्स ने ही तैयार किया था। एक घंटे में 90 सवाल हल करने थे। पेपर के तीन सेट थे।
इसके साथ ही स्कूलों में गीता के तीसरे अध्याय के 21 वें श्लोक को समझाया, जो इस तरह था-
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते
यानि एक महान व्यक्ति जो भी कार्य करता है, आम लोग उसका अनुसरण करते हैं। और जो भी मानक वह अनुकरणीय कृत्यों द्वारा निर्धारित करता है, सारी दुनिया अपनाती है।
हर साल करवाएंगे
क्लब के अध्यक्ष पंकज ने बताया कि युवाओं को ड्रग्स, शराब, नशीले पदार्थों जैसे आत्म-विनाशकारी आदतों से बचाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह हमारा पहला आयोजन था, अब इसे हर साल करवाएंगे।
_photocaption_पहली बार जेल में करवाई प्रतियोगिता*photocaption*
{क्लब के सदस्य प्रवीण तिवारी ने बताया कि हमने पहली बार सागर के केंद्रीय जेल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। बड़ी संख्या में कैदी इसमें शामिल हुए। जेल में इसके आयोजन का उद्देश्य सिर्फ इतना था ताकि कैदियों को उनकी गलतियों का एहसास कराते हुए आगे के जीवन को बेहतर दिशा में बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकंे।